Sunday, 4 December 2022

सही और गलत के बीच विभाजन की दीवार!!!

 


भाषाई विविधता, क्षेत्रीय भिन्नता, आदि के कारण किसी प्रदेश का विभाजन कितना सही और गलत हो सकता है। भारत पूर्व काल से ही इसका साक्षी रहा है। हालांकि इसकी अपनी एक उपलब्धता भी है मगर इसके कारण जो व्यक्तिगत, समाजिक, और राजनैतिक धारणाएँ उत्पन्न होती उसका निवारण मुश्किल है। क्योंकि किसी क्षेत्र का विस्तार,उसका फैलाव, सिर्फ़ इन मानवीय संबंधों के आधार पर नहीं होता है। इसके फैलाव के मुख्य कारणों में प्रकृति का भी योगदान है। खैर ये अलग विषय है। अभी बात करते हैं,किसी प्रदेश के समाजिक, राजनैतिक और अन्य पहलुओं को लेकर जिसके बदौलत इस बात की चर्चा होती है कि कौन व्यक्ति किस समाज, संप्रदाय, जाति, प्रदेश, आदि का माना जाएगा। और वर्तमान में इसकी पहचान की एक मात्र इकाई है उसका जन्म। इसका एक पहलु यह भी है कि एक समय के बाद पहचान परिवेश का ना होकर व्यक्ति की अपनी हो जाती है। फिर वो धीरे-धीरे अपने अनुसार अपने परिवेश को व्यवस्थित करने पर जोड़ देता है। जिसमें उसकी ईमानदारी यह निर्धारित करती है कि यह बदलाव होगा कि नहीं। इसमें समय की मांग, समाजिक एकजुटता भी मुख्य कारक होते है। अगर देखे तो इसमें कई आयाम होते हैं। और यह सिर्फ समय के द्वारा निर्धारित किया जाता है। कोई विशेष व्यक्ति , संस्था या समूह सिर्फ़ इसका एक हिस्सा हो सकता है ना कि वो कारक का आधार। इसमें अपवाद की गुंजाइश है लेकिन शर्त है कि समय,और समाज की स्थिरता उसके साथ रहनी चाहिए। और इसके उदाहरण इतिहास में भरे पड़े हैं। लेकिन किसी भी प्रस्थिति में इस चीज को नकारा नहीं जा सकता कि समय की अपनी एक जरुरत होती है। और यही वज़ह है कि प्रकृति ने मानव को पृथ्वी का एक पूरा हिस्सा दिया था, लेकिन आज य़ह कई हिस्सों में विभाजित हो गया है। जिसके अपने सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव है। लेकिन सवाल यहाँ विभाजनों का नहीं है,बल्कि सवाल य़ह है यह कब तक लोगों की जरूर बनेगी और कब तक मानव अपने विकास के लिए इस सीढ़ी का प्रयोग करेगा? किसी एक पहलु को लेकर तमाम खबरों को खारिज किया जाना और उससे जुड़ी अन्य पहलुओं को स्पष्ट किया जाना कब तक मानव जाति के लिए एक सही कदम उठाने की कोशिश होगी?


 उदाहरण के लिए आज हम बिहार के एक प्रांत का ज़िक्र करते हैं। जो मिथिलांचल के नाम से जाना जाता है। इस प्रांत के बारे में कहा जाता है कि प्राचीन काल से ही इसका अपना एक पहचान है। जिसका साक्ष्य रामायण में भी मिलता है। इसके बाद आधुनिक काल में तो इसकी विरासत कहानी बहुत लम्बी है। जिसका ज़िक्र पौराणिक काल से लेकर आधुनिक काल तक अलग अलग रूप में मिलता है। भारत की पहचान के कुछ समय बाद जब इस प्रदेश की पहचान की गई थी तो इसका एक हिस्सा भारत में और दूसरा हिस्सा भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बताया गया।


इसके ऐतिहासिक किस्सों का ज़िक्र फ़िलहाल नहीं,बात वर्तमान और उससे कुछ पहले की।जब भारत अपनी आज़ादी के लिए प्रयासरत था तब से लेकर आज़ादी के 75 साल तक इस प्रांत ने भारत के पताका को लहराने का कार्य किया। लेकिन आज यह अपना अस्तित्व तलाश रहा है। खासकर कर आज़ादी के बाद। जो प्रांत प्रदेश का रोज़गार, उद्योग, कृषि, व्यापार, शिक्षा , चिकित्सा ,संस्कृति ,कला, साहित्य, आदि के साथ-साथ समाजिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं अन्य विकास की केंद्र थी आज उसकी पहचान खत्म हो गई है। कुल 38 जिलों में 22 जिले इस प्रांत में आते है। लगभग 12 करोड़ की आबादी वाले इस प्रदेश की लगभग 8 करोड़ आवादी इस प्रांत में रहती है। राज्य में सरकार निर्माण हो या केंद्र में इस प्रदेश का काफ़ी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सबसे ज्यादा पलायन की चुनौती इसी प्रांत की है। आदि और अन्य कई समस्या है जिसके समाधान के लिए यह प्रांत आज़ादी के 75 सालों से इंतजार कर रहा है। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुयी है। और बिहार के इस प्रांत को राज्य और केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी का शिकार बनाया जा रहा है। जिसे बचने के लिए प्रांत अब विभाजन की माँग कर रही है। यहाँ के लोग ऐसा माँग कर रहे हैं कि जैसे झारखंड का विभाजन हुआ उसी प्रकार इस प्रांत का भी विभाजन किया जाय। ताकि य़ह प्रांत नयी तरीके से अपने विकास के आयामों को गढ़े और अपनी समस्याओं का समाधान कर अपनी पहचान कायम कर सके। 


लेकिन विभाजन के बाद की स्थिति के बारे में उसे पहले अपने से सीख लेनी चाहिए। क्योंकि अलग अलग काल मे विभाजन की मार सहने वाला यह प्रदेश अब किसी भी प्रकार के विभाजन की स्थिति में नहीं है। इसकी अपनी विरासतों में ही सेंध लगती रही है। क्योंकि इसकी वर्तमान स्थिति के लिए विभाजन एक प्रमुख कारण है। नतीजा यह हुआ है कि बिहार की हरेक चीज बदल चुकी है। जो किस्से इसके बारे मे मशहूर थी आज सिर्फ़ अफवाह बनकर रह गई है।हालांकि यह अपनी पहचान बदलने के लिए प्रयासरत है। मगर ये प्रयास अभी गिनती से दूर है। बिहार की इस हालात के लिए ज़िम्मेदार है यहाँ की राजनैतिक पार्टियां। जो कहने को तो खुद को बिहार के आम लोगों का मसीहा कहती हैं। मगर हक़ीक़त कुछ और है। आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद बिहार की तसवीर में काफ़ी अन्तर आ गया है। जिस बिहार की शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि का उदाहरण दिया जाता था आज उसकी उपलब्धि पिछली लाइन में खड़ी  होती है। जो बिहार कभी भारत के राजनीतिकरण का केंद्र था आज उसके नेताओं की गिनती भी नहीं होती है। ईमानदारी पर सवाल खड़े किए जाते हैं। तो यह कहना कि राजनीतिकरण, भाषाई विविधता, सामजिक भिन्नता, आदि के कारण हुयी किसी प्रांत या प्रदेश का विभाजन सही नहीं है। इससे विकास के कार्य ठप होते हैं। अतः इसलिए इसके लिए सही यही है की एक नागरिक के रूप समाजिक, राजनैतिक और आर्थिक समृद्धि के लिए ख़ुद प्रयास किया जाना चाहिए। इसमे अपनी भूमिका सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि एक सकरात्मक बदलाव की संभावना हो।

                                 #_________#




No comments:

Post a Comment

संपादकीय विचार (Editorial Opinion)

केंद्र सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम वर्ष में, इस बार 5 लोगों को भारतरत्न देने की घोषणा की हैं। केंद्र के इस घोषणा के बाद जहां विपक्...